नशों से बचकर ही हम अपना जीवन सफल कर सकते है-चेयरमैन इन्द्र शर्मा

33

इन्द्री विजय कांबोज।। गायत्री पब्लिक स्कूल कलसौरा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्चरीय विश्वविद्यालय गढ़ी बीरबल शाखा की ओर से एक नशा मुक्त एक चलाया गया है जिसमें बच्चों को नशों से दूर रहने की अपील की गई। इस मौके पर बच्चों को नशों के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन इन्द्र शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा करने से हमारा परिवार व समाज बिखरता है। नशों की चपेट में आने पर युवाओं का जीवन अंधकारमय हो रहा है। हमें नशों से बच कर रहना चाहिए ओर इसके दुष्परिणामों के बारे में समाज के लोगों को जागृत करने का काम करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अपील करते हुए कहा कि नशों से बचकर ही अपना जीवन सफल बनाया जा सकता है। इस मौके पर स्कूली बच्चों को नशों से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।