प्रदेश के सीएम को हरियाणा की बजाए पंजाब की ज्यादा चिंता है
इन्द्री विजय कंबोज।।
इनैलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड़ा ने प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने में मदद की जिसके चलते बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब हो गई। कांग्रेस हमेशा से ही परोक्ष रूप से बीजेपी की मदद करती आ रही है। चौटाला ने कहा कि प्रदेश में डंमी सरकार है ओर सीएम नाम का कोई नहीं है। नायब सिंह सैनी को हरियाणा की बजाए पंजाब की ज्यादा चिंता सता रही है ओर वो पंजाब में ही ज्यादा समय बिता रहे है। चौटाला आज इन्द्री में कार्यकत्र्ताओं की एक मींटिग में सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकत्र्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचनें पर हल्का अध्यक्ष भारत डबकौली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया ओर पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। चौ. अभय सिंह चौटाला 27 सिंतबर को नूंह में होने वाली ताऊ देवी लाल के जंयती समारोह का न्यौता देने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश का हर वर्ग सरकार की दमनकारी नीतियों से तंग है ओर बदलाव करना चाहता है। उन्होंने कहा कि केवल इनैलों की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हमेशा से किसान ओर कमेरा वर्ग के लोगों के साथ खड़ी है। बीजेपी सरकार ने जो तीन काले कानून बनाए थे उनका विरोध केवल इनैलों ने ही किया था। आज मंहगाई चरम सीमा पर है, कीटनाशक दवाओं, खाद, बीज के रेटों में जोरदार बढ़ावा हो रहा है जिसके चलते किसान परेशान है। किसानों को अपनी फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे है। उन्होंने जेजेपी को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि जेजेपी नेताओं ने सरकार में रहते हुए मलाई खाई ओर 20 से ज्यादा घोटाले किए। चुनावों में प्रदेश की जनता ने जेजेपी के विधायकों को हराया ओर आज जेजेपी का प्रदेश की राजनीति में कोई नाम नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध व नशा बढ़ रहा है।
सरकार नशों पर नकेल लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है। चौटाला ने कार्यकत्र्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत रहने को कहा कि ओर भरोसा दिलाया कि अब की बार इनैलों की सरकार बनेगी। सरकार बनने पर किसानों की फसलों को खेतों से ही खरीद लिया जाएगा। उनकों मंडिय़ों में जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने 27 सिंतबर को नूंह में होने वाली ताऊ देवीलाल के जंयती समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया ओर कहा कि नूंह में रिकार्ड तोड़ जनता शामिल होकर राजनीति को बदलने का काम करेगी। उन्होंने शानदार कार्यक्रम करने पर हल्का अध्यक्ष की पीठ थपथपाई।इस मौके पर काफी संख्या में लोगों ने इनैली की सदस्यता ग्रहण की। चौटाला ने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को पार्टी का पटका पहनाया ओर भरोसा दिलाया कि सभी को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। हल्का अध्यक्ष भारत डबकौली ने कहा कि इनैलों का जनाधार बढ़ रहा है ओर आने वाला समय इनैलों का है।