अनेजा सिटी हार्ट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस एवं तीज महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

39

इन्द्री विजय कांबोज ।। अनेजा सिटी हार्ट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस एवं तीज का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के देशभक्ति गीत व अन्य प्रस्तुतियां दी जिसे सभी ने खूब सराहा। इस मौके पर कार्यक्रम में तीज उत्सव भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों ने तीज की परंपरा एवं संस्कृति को दर्शाते हुए विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की रंगोलियां भी बनाई।
इस अवसर पर विद्यालय के एमड़ी  विजय अनेजा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को देश के स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी और सभी को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शहीद किसी एक कौम के नहीं होते बल्कि वो सबके सांझे होते है। शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत ही हम आजादी का सुख भोग रहे है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी स्टाफ सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।