देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है-पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज

82

दून पब्लिक स्कूल मुखाला में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया
इन्द्री विजय कांबोज ।। दून पब्लिक स्कूल, मुखाला में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह एवं उमंग के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों और देशभक्ति की भावना से सराबोर नजर आया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज ने शामिल होकर ध्वजारोहण किया। स्कूल के चेयरमैन अनिल राणा ने मुख्यातिथि को बुके देकर सम्म्मानित किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुतियां दी जिसे सभी ने खूब सराहा। विद्यार्थियों के देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की गौरवशाली संस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।
विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का मन मोह लिया। प्रत्येक प्रस्तुति के बाद तालियों की गडग़ड़ाहट से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा। बच्चों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण को राष्ट्र भक्ति से भर दिया।
पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की एकता, अखंडता और सम्मान को सर्वोपरि रखे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा और कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्हें देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण शर्मा, वाइस प्रिंसिपल सुखदेव शर्मा और अध्यापक रविंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह आजादी अनेकों शूरवीरों के बलिदानों से हमें मिली है। देश को आजाद करवाने में अनगिनत शूरवीरों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी तभी इस आजादी को हासिल किया जा सका है। हमें अपने शूरवीरों के बलिदानों को भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भारत के जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र निर्माता हैं। शिक्षा के साथ-साथ देश के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य भावना विकसित करना भी आवश्यक है। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। स्वतंत्रता दिवस का यह भव्य आयोजन देशभक्ति, संस्कार, संस्कृति और राष्ट्र मर्पण की भावना का शानदार संदेश देते हुए यादगार बन गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी स्टाफ सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।