डेरा सच्चा सौदा की संगत ने पिछले कुछ वर्षों में लाखों पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया है-चेयरमैन प्रेमी

7

डेरा के श्रद्धालुओं ने सैकड़ों पौधे लगाए, पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया

इन्द्री विजय कांबोज।। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां के अवतार महीने के मौके पर डेरा के श्रद्धालुओं ने में फल देने वाले और छायादार सैकड़ों पौधे लगाए। इस मौके पर मार्किट कमेटी चेयरमैन चौ. महिन्द्र सिंह पंजोखरा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की ओर पौधों की लगातार देखभाल सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर प्रेमी ने कहा कि पर्यावरण को केवल ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण करके ही बचाया जा सकता है। हमें पौधें लगाने के साथ साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा, सिरसा पर्यावरण की रक्षा के लिए हर साल अगस्त महीने में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाता है। यह अभियान 2007 में संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां के मार्गदर्शन में शुरू किया गया था। इस पहल के तहत देश-विदेश में लाखों पौधे लगाए गए हैं और संगठन के नाम वृक्षारोपण के कई विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। प्रेमी ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की संगत ने पिछले कुछ वर्षों में लाखों पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया है। बड़े पैमाने पर पेड़ लगाने के लिए इस अभियान ने कई ग्लोबल और नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं के लिए इस अभियान का एक मुख्य नियम सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उनके पेड़ बनने तक उनकी रक्षा और देखभाल करना भी है। इस अवसर पर रॉबिन, प्रेमी सेवक मदन, ईशम सिंह, बलराज, करतार सिंह, विनोद कंबोज, नरेश कुमार, संजीव कुमार खरक आदि उपस्थित रहे।