शिवरात्रि पर्व पर शिवपुरी में भंड़ारा लगाया, नवनिर्मित एसी हाल का किया शुभारंभ

11

इन्द्री विजय कांबोज
शिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर इन्द्री शिवपुरी शमशान भूमि के मुख्यद्वार पर एक विशाल भंड़ारे का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर प्रशाद ग्रहण किया। इस मौके पर शिवपुरी मैनेजिंग सोसाईटी के सभी पदाधिकारी व शहरवासियों ने भंड़ार वितरण में सहयोग किया। इस अवसर पर महिलाओं के बैठने के लिए बने नवनिर्मित एसी हाल का शुभारंभ किया गया। पवित्र आरती वंदन व भगवान शिव के जयघोष के बाद यह हाल महिलाओं को समर्पित किया गया। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से शिवपुरी में महिलाओं के  बैठने के लिए एसी हाल का निमार्ण संस्था द्वारा करवाया जा रहा था जिसका आज शिवरात्रि के पावन अवसर पर शुभारंभ किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रधान विक्की मलहोत्रा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी शिवरात्रि पर्व पर भंड़ारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिवपुरी में पुरूषों के बैठने के लिए एसी हाल की व्यवस्था पहले से ही है ओर अब महिलाओं के बैठने के लिए नया एसी हाल शहरवासियों के सहयोग से बनाया गया है। मलहोत्रा ने बताया कि शिवपुरी में पीने के लिए ठंड़े पानी की समुचित व्यवस्था की हुई है। संस्था द्वारा गरीब व जरूरतमंद परिवारों की मदद करने का भरसक प्रयास किया जाता है। जरूरतमंद परिवार के परिजनों का अंतिम संस्कार करने के लिए संस्था द्वारा लकड़ी के पैसे भी नही लिए जाते है। इस अवसर पर समाजसेवी चरणजीत सिंह  विनायक, निफा प्रदेशाध्यक्ष श्रवण शर्मा व उपप्रधान प्रिंस धूडिय़ा ने बताया कि एसी हाल की मांग पिछले काफी समय से चली आ रही थी जिसे सभी के सहयोग से आज पूरा किया गया है। यह संस्था का एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि शिवपुरी संस्था द्वारा समय समय पर विभिन्न धार्मिक पर्वो के अवसर पर लंगर प्रशाद का वितरण किया जाता है। संस्था द्वारा शिवपुरी की समुचित व्यवस्था बना कर रखी हुई है जोकि सराहनीय है। इस मौके पर वकील तरूण मेहता, नंबरदार धर्मपाल, मोहन बतरा, कााक वोहरा,शिव शर्मा, बालकृष्ण लांबा, सन्नी बजाज, डीसी गांधी, रतन जुनेजा, रिंकू मिढ़ा, बिन्नी शर्मा, इन्द्रप्रताप सिंह, रोशन लाल गोयल, हरीश मलहोत्रा, अशोक खन्ना, रिंकू खन्ना, विक्की कालड़ा, पप्पी सचदेवा सहित कई अन्य शामिल रहे।