समग्र शिक्षा के जिला कार्यकारणी के द्वारा अपनी मांगों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त महोदय करनाल को सोपा ज्ञापन

101

करनाल विजय कांबोज।। जिला करनाल के समग्र शिक्षा के जिला कार्यकारणी के द्वारा अतिरिक्त उपायुक्त महोदय करनाल को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें समग्र शिक्षा के तहत लगे सभी कर्मचारी के bye laws 2013 के बारे में वित्त विभाग द्वारा निरस्त करने के बारे में एडवाइस जारी की गईं थी जो की सरासर गलत है तथा अतिरिक्त उपायुक्त महोदय जी ने आश्वासन भी दिया कि आप की मांगों को मुख्यमंत्री कार्यालय में भेज दिया जाएगा और सांसद श्री संजय भाटिया जी के प्रतिनिधि भगवान दास आघी जी को भी एक ज्ञापन समग्र शिक्षा के तहत लगे कर्मचारियों द्वारा दिया गया और उन्होंने भी आश्वासन दिया है कि इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा इस अवसर पर श्री विनोद जी, श्री राजेंद्र जी, सुनील जी ललित जी मनजीत जी युगल किशोर जी श्रीमती सीमा जी श्रीमती कुसुम जी बबीता जी सोनिया जी अनूप जी एवं शैलजा जी आदि उपस्थित रहे।