इन्द्री विजय कांबोज।।
रिदमिक योगा प्रतिस्पर्धा में जिला में पहला स्थान प्राप्त करने वाली
गांव रिंडल की बेटी कायना काम्बोज को इस उपलब्धि पर शहीद उधम सिंह समिति और काम्बोज आवाज मंच ने सम्मानित कर उसका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर कायजा काम्बोज का परिवार व अन्य लोग मौजूद थे जोकि सम्मान मिलने से गौरविंत महसूस कर रहे थे। इस मौके पर कायना के पिता नवीन काम्बोज और दादा जनक राज काम्बोज ने कायना काम्बोज की उलब्धि पर फक्र महसूस करते हुए बेटी के प्रदेश व देश स्तर पर नाम चमकाने का विश्वास जताया। कायना काम्बोज को शहीद उधम सिंह की तस्वीर देकर सम्मानित करते हुए शहीद उधम सिंह समिति एवं नम्बरदार एसोसिएशन विचार मंच के अध्यक्ष मेहर सिंह निर्मल ने कहा कि यह सम्मान कायना को जीवन भर त्याग, समर्पण और लक्ष्य हासिल करने के लिए पीछे मुडकर न देखने की प्रेरणा देता रहेगा। शहीद उधम सिंह ने देश की आजादी, एकता, अखण्डता और निर्दोषों के खून का बदला लेने के लिए 21 वर्ष तपशया कर विभिन्न कष्टों का सामाना कर अपना लक्ष्य हासिल किया। यह सम्मान करने का मकसद ये है कि कायना आगे जीवन में दुलर्भ लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करने से कतराने की नहीं सोचे। उन्होंने युवाओं से नशे व दुव्यसनों से बचकर शिक्षा के साथ खेलों व समाज के भलाई के कार्यो में बढ़ चढकर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि कायना काम्बोज ने जिला स्तरीय प्रथम स्थान हासिल कर अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र के लोग उनका उत्साह वर्धन कर रहे हैं। इस मौके पर काम्बोज आवाज मंच के अध्यक्ष प्रदीप काम्बोज ने कहा कि कायना काम्बोज को सम्मान देने से हमे भरोसे और विश्वास की नयी ज्योत जलाने वालों को उत्साहवर्धन करने की खुशी हो रही है। इससे पहले दोनों संस्थाएं फाजिलपुर, कलवेहड़ी, मुरादगढ़, पटहेड़ा और हनौरी में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लडकें-लड़कियों को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सोच है कि समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वालों को सम्मानित कर उनको आगे बढकर उपलब्धियां हासिल करने की प्रेरणा दी जाए। कायना काम्बोज के पिता आम आदमी पार्टी के नेता नवीन काम्बोज और उनकी माता ने कहा कि उन्हें यह नहीं सोचा की ग्रामीण परिवेश में पली कायना काम्बोज खेल में प्रथम स्थान हासिल कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेटी ने इस से पहले भी कई प्रतियोगिताओं में विजयी पताका फहराई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कायना आगे भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर विजयी पतका फहराएं।









