तीन दिवसीय योग विज्ञान शिविर का समापन समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया

1

करनाल विजय कांबोज।।भारत स्वाभिमान न्यास एवम पतजंलि योग समित्ति करनाल के तत्वावधान में संचालित योग कक्षा श्रीराधा कृष्ण गौशाला करनाल के प्रांगण में तीन दिवसीय योग विज्ञान शिविर का समापन समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शिविर का भव्य आयोजन मुख्ययोग शिक्षक नरेश मोहाली, बबिता मोहाली, राजिंदर कुमार एवम सहदेव आदि के सहयोग से किया गया। योग्गिंग जॉगिंग, प्राणायाम, घुटनों एवम कमर के विशेष अभ्यास डॉ दीपिका द्वारा करवाये गए। प्राणायाम सत्र वरिष्ठ योग शिक्षक श्री कृष्ण अरोड़ा ने लिया। गीता श्लोक प्रतियोगिता करवाई गई तथा प्रतिभागियों को प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सुरिन्द्र गाबा ने योग गीत सुनाए। इस अवसर पर गौशाला के प्रधान श्री सुनील गुप्ता, डॉ एस के गोयल उपाध्यक्ष एवम अन्य गणमान्य लोग, साधक साधिकाएं एवम काफी संख्या में युवा बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों ने योगासनों की संगीतमय प्रस्तुतियां देकर समय बांधा। सोम अरोड़ा ने योगी बच्चों का धनराशि देकर उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर पतंजलि प्रभारी दिनेश शर्मा, खजांची सुरिन्द्र गाबा, वरिष्ठ योग शिक्षक कृष्ण अरोड़ा, नरेश मोहाली, सहदेव, राजिंदर कुमार, नितिन, ओम प्रकाश अरोड़ा, उर्मिल पांचाल, डॉ दीपिका, राज अरोड़ा, युवा भारत जिला प्रभारी सोमपाल राणा,असीम बंसल, मुकेश भल्ला, विवेक शर्मा इत्यादि इत्यादि उपस्थित रहे।