तिरंगा यात्रा देश के हर नागरिक को राष्ट्रभक्ति की भावना से करती है प्रेरित:-राम कुमार कश्यप

4
विधायक रामकुमार कश्यप ने इंद्री में तिरंगा यात्रा का किया नेतृत्व, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हजारों कार्यकर्ताओं और युवाओं ने इंद्री शहर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, प्रदेश महामंत्री सत्य प्रकाश जरावता, जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर सहित वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद

इन्द्री विजय कांबोज।। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में सोमवार को इंद्री सिंचाई विभाग के विश्राम गृह से तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यह शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा सिंचाई विभाग के विश्राम गृह से चलकर शहीद शहीद उधम सिंह चौक पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए शहर के विभिन्न स्थानों सिविल अस्पताल, बस स्टैंड, शहीदी चौक से होकर विश्राम गृह में ही सम्पन्न हुई। भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले, विशेषकर युवाओं में विशेष उमंग, उत्साह व जोश दिखाई पड़ रहा था।

इस अवसर पर विधायक रामकुमार ने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद एवं शहीदों को सम्मान देने के लिए हर वर्ष तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। हर घर तिरंगा यात्रा देश के हर नागरिक को राष्ट्रभक्ति की भावना के लिए प्रेरित करती है। इस शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देश के प्रति देशभक्ति निर्माण करना है ताकि महान शहीदों की शहादत को कभी भुलाया न जा सके।

विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि असंख्य वीर शहीदों की बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं और हम सभी का दायित्व ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी बनता है कि हमें उन महान वीरों की शहादत को नमन कर उन्हें सम्मान दें। उन्होंने कहा कि इस शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा से देश में शहीदों एवं तिरंगे के प्रति लोगों में सम्मान की प्रेरणा जगेगी। तिरंगा हमारे देश की एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा से लोगों में आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बढेगा।

प्रदेश महामंत्री सत्य प्रकाश जरावता ने इस अवसर पर कहा कि देश को आजाद करवाने में और देश की सीमाओं की रक्षा करने में जिन वीर शहीदों ने अपनी शहादत दी है उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभी शहीद हमेशा हमारे लिए स्मरणीय और प्रेरणादायक रहेगें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के शहीदों की याद में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रही है।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन हर वर्ष देश व प्रदेश के कोने-कोने में किया जाता है, ताकि हम अपने शहीदों को याद कर सके और इस तिरंगा यात्रा के आयोजन से हमारी युवा पीढ़ी को शहीदों की शहादत के बारे पता चल सकें। शहीदों की बदौलत हम आज अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भाजपा की ओर से अमर शहीदों एवं देश की आजादी में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों की याद में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि एवं मान-सम्मान दिया जाता  है।

इस मौके पर मार्किट कमेटी चेयरमैन महिन्द्र सिंह पंजोखरा, मंडल अध्यक्ष संजय काम्बोज, मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान, मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग, मंडल अध्यक्ष जोनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रियंका घाटपाल,  जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय कश्यप, धर्मपाल शांडिल्य, सेठपाल वर्मा, मंडी अध्यक्ष सुमेर चंद, अमित सिंहमार, रमन सैनी, रमेश फौजी, पवन कबीर पंथी, जसविन्द्र सरपंच, सुभाष खेड़ा, राम प्रसाद सैनी, रघबीर बतान, जयदेव कश्यप, सचिन सरपंच, मिनिस्टर सरपंच, श्याम लाल कश्यप, रामचन्द्र कश्यप, राजबीर कश्यप, रणधीर कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी उपस्थित रहें।