सर्व विद्या पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आयुष्मान भारत योजना  नाटक प्रस्तुत कर लोगों को किया जागरूक 

3
इन्द्री  विजय काम्बोज || सर्व विद्या पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा इंद्री के नागरिक अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की गई। विद्यार्थियों ने अपने प्रभावशाली नाटक के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान हॉस्पिटल में कार्यरत गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. चेष्टा गर्ग ने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उनके साथ मिलकर मरीजों को आयुष्मान भारत योजना की जानकारी भी दी। इस शुभ अवसर पर हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।