एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की सख्त कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

6
कब्जे से 14 ग्राम स्मैक बरामद
करनाल  विजय कांबोज।।
पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध सख्ती से कारवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की टीम ने इंचार्ज उप निरीक्षक राजन के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना कुंजपुरा क्षेत्र से एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान फाजिल पुत्र शहादिन वासी गाँव कपूरी थाना नकुड जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 ग्राम स्मैक नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गश्त के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसे आज माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश किया और जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जिला पुलिस करनाल ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे की तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।