सड़क पर अतिक्रमण करने पर मदर टेरेसा स्कूल के विरुद्ध कार्रवाई
इन्द्री विजय कांबोज।।। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा के आदेशानुसार एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता ने करनाल रोड, इंद्री स्थित मदर टेरेसा स्कूल द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण के मामले में कार्रवाई की। स्कूल परिसर के बाहर सड़क की ओर ग्रील लगाकर किए गए अतिक्रमण किया गया था, जिसे
हटवाया गया।
एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण किए जाने की जानकारी प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा के निर्देशों की पालना करते हुए 24 घंटे के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की गई और सड़क से अतिक्रमण हटवाया गया।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़कों, रास्तों तथा सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन की सुविधा, यातायात व्यवस्था तथा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।









