विधायक रामकुमार कश्यप ने सुनी समस्याएँ, समाधान के दिए निर्देश

2
इन्द्री विजय काम्बोज|। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने सोमवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनी तथा दूरभाष के माध्यम से अधिकारियों को इन समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए।
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि हर सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में हलके के लोग बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर आते हैं। उनका यही प्रयास रहता है कि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो,जिससे उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि जिस गांव में कोई समस्या हो, उसे तुरंत उनके संज्ञान में लाया जाए ताकि उसका त्वरित समाधान हो सके।
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार का यही प्रयास है कि विकास के मामले में प्रदेश का कोई भी क्षेत्र अछूता न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग के हित, किसानों की खुशहाली और क्षेत्र की समृद्धि सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और प्रत्येक गांव में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के तहत हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।
जनसुनवाई कार्यक्रम में ये आई समस्याएं
जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान शाहपुर गांव निवासी शंटी कुमार ने ट्रांसफार्मर लगवाने बारे, खानपुर निवासी रजवान खान व बलविन्द्र ने परिवार पहचान पत्र की त्रुटि ठीक करवाने बारे, कैहरबा निवासी संजीव कुमार ने व मनक माजरा निवासी कदम सिंह ने पेंशन बारे, बीड़ रैयतखाना निवासी अंकित ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रांट दिलवाने बारे सहित अन्य लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान बारे विधायक से अनुरोध किया। विधायक ने सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मार्किट कमेटी चेयरमैन महिन्द्र सिंह पंजोखरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, मंडल अध्यक्ष राम मेहर, अमित सिंहमार, सुभाष खेड़ा, सुमित महामंत्री, राम प्रसाद, नरेश शर्मा, कर्मपाल, अजय, सुजान, असलम नंदी, नीरू कश्यप, हरप्रीत कश्यप, जोगिन्द्र, रामदास सैनी, पूर्व सरपंच जसबीर, बलकार, एडवोकेट सिद्धार्थ, शक्ति सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।