विधायक रामकुमार कश्यप बिना किसी भेदभाव के हल्के के सभी गांवों में विकास कार्य करवा रहे है-रमन सैनी

1

विधायक के संग प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात
इन्द्री विजय काम्बोज ||
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर इन्द्री के विधायक राम कुमार कश्यप ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ शिष्टाचारपूर्वक बैठक कर हल्के के विकास कार्य बारे विचार विमर्श किया। इस अवसर पर कष्ट निवारण समिति सदस्य रमन सैनी भी विधायक के साथ मौजूद रहे। इस बारे में जानकारी देते हुए कष्ट निवारण समिति सदस्य रमन सैनी ने सभी प्रदेशवासियों को पावन पर्व गुरू पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें ज्ञान, संस्कार और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। माननीय मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी विचार जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाली सोच रखती है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में एक समान नीति से विकास के काम हो रहे है। विधायक रामकुमार कश्यप बिना किसी भेदभाव के हल्के के सभी गांवों में विकास कार्य करवा रहे है ओर हल्के की जनता उनकी कार्यशैली से संतुष्ठ है।