इन्द्री विजय कांबोज।। ।।
उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे गांव सैयद छपरा में 19 से 22 अगस्त तक अलविदाई मजलिसों का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस बार भी हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में शिया समुदाय की ओर से मजलिसों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की जानकारी देते हुए अंजुमन यादगार-ए-हुसैनी के संयोजक रजा अब्बास ने बताया कि कर्बला के शहीदों की याद में प्रतिवर्ष इन मजलिसों का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी देश के विभिन्न क्षेत्रों से जाने-माने मौलाना मजलिसों को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इनमें मौलाना रजा हैदर दिल्ली, मौलाना इंतजाम हैदर लखनऊ, मौलाना नामदार अब्बास दिल्ली, मौलाना मोहम्मद अतहर काजमी मेरठ और मौलाना मिर्जा जावेद रजा सहारनपुर प्रमुख रूप से शामिल हैं।
रजा अब्बास ने बताया कि 22 अगस्त की शाम जुल्जना (घोड़ा) बरामद किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और समुदाय के लोगों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है।









