छात्र शुभम कश्यप ने भारत को विश्व की स्टार्टअप राजधानी बनाने के विषय पर अपने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया

13

इंद्री विजय कांबोज।। शहीद उधम सिंह राजकीय कॉलेज, मटक माजरी के एम.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र शुभम कश्यप ने भारत को विश्व की स्टार्टअप राजधानी बनाने के विषय पर अपने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के परिणाम स्वरूप शुभम कश्यप को ‘विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद’ के तहत राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ।
कॉलेज प्राचार्य ने शुभम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे हरियाणा और संस्थान के लिए गर्व की बात है। वाणिज्य विभाग के प्राध्यापकों ने शुभम के स्टार्टअप और नवाचार पर आधारित दृष्टिकोण की सराहना की। इस अवसर पर प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह, प्रोफेसर अनिला ढिल्लों, प्रोफेसर रणबीर सिंह, डॉ. निर्मला, डॉ. प्रदीप कुमार और डॉ. सुमन मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी प्राध्यापकों ने शुभम को उसकी इस शानदार सफलता पर बधाई दी, मिठाई खिलाई और भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद व शुभकामनाएँ प्रदान की।