इंद्री विजय कांबोज।। शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक मजरी इंद्री के संगीत वादन विभाग मे डाक्टर भारती द्वारा पांच दिवसीय लोक वादन संगीत कार्यशाला का सफलतापूर्ण समापन प्रिंसिपल प्रोफ़ेसर डॉक्टर महेंद्र सिंह बागी जी के दिशा निर्देशन में किया गया। इस कार्यक्रम में पीएम श्री मॉडल संस्कृति स्कूल से संजीव कुमार जी संगीत अनुदेशक को लोक संगीत वाद्य सिखाने के लिए बुलाया गया। संजीव ने बच्चों को लोक संस्कृति से सम्बंधित वाद्यों से अवगत कराया एवं उनको बजाना सिखाया जिससे बच्चों में लोक वाद्य को बजाने का हुनर आए और वह अपने हरियाणा की लोक संस्कृति को जान पाए । इस कार्यक्रम के समापन में बच्चो ने हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा बजाकर समय को बांध दिया । इस अवसर पर शगुन ने बहुत सुंदर रागिनी एवं प्रवीण सरोए ने हरियाणवी गीत प्रस्तुत किया ।प्राचार्य प्रोफेसर श्री महेंद्र सिंह बागी जी ने उपस्थित विद्यार्थियों की सराहना की एवं विद्यार्थियो को भविष्य में संगीत सम्बंधित कार्यशाला में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। समापन समारोह में प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र सिंह बागी ,वाइस प्रिंसिपल प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह ,इस कार्यक्रम की संयोजिका का डॉक्टर भारती एवं काउंसिल के सदस्य प्रोफेसर राजकुमार, प्रोफेसर रणबीर सिंह जी उपस्थित रहे।









