महेंद्र सिंह पंजोखरा चेयरमैन मार्किट कमेटी इंद्री ने ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का किया  दौरा

1

इन्द्री विजय कम्बोज || विधायक राम कुमार कश्यप जी के निर्देशनुसार बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में तैयार खड़ी गेहूं व मक्का की फसल बर्बाद होने पर चौ.महेंद्र सिंह पंजोखरा चेयरमैन मार्किट कमेटी इंद्री ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा (मुआयना) किया। उन्होंने गिरे हुए खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लिया. तेज आंधी-पानी से फसलें जमीन पर बिछ गई हैं, जिससे पैदावार में भारी कमी और कटाई की लागत बढ़ने का खतरा है। चौ.महेंद्र सिंह पंजोखरा चेयरमैन मार्किट कमेटी इंद्री ने कृषि अधिकारियों व स्थानीय प्रशासन को मौके पर  तत्काल प्रभाव से ‘फसल खराब की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसानों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रति एकड़ उचित मुआवजा देने की पैरवी की है। इस मौके पर रोहतास कम्बोज, नरेश गढ़ी सधान, संजीव खरक, किसान सिंगराम, जस्सा, तारा चंद, सुरजीत आदि मौजूद रहे।