सर्व विद्या पब्लिक स्कूल में नए सत्र का शुभारंभ, सुखमनी साहब पाठ व हवन का आयोजन

2

इन्द्री विजय काम्बोज || सर्व विद्या पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ अत्यंत श्र‌द्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में सुखमनी साहब का पाठ एवं हवन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें वि‌द्यालय परिवार के साथ-साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के सदस्य राजीव मेहता, नरेश कंबोज, डॉ. मीनाक्षी कंबोज, रिभुम मेहता, शुभम मेहता, प्रधानाचार्या शालू शर्मा, उप-प्रधानाचार्य नितिन शर्मा, अध्यापकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वि‌द्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से भाग लेते हुए ईश्वर से जान, सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हवन के माध्यम से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ, जिससे सभी में नई उमंग और प्रेरणा का संचार हुआ।

इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्य श्री राजीव मेहता ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि बच्चे जीवन में निरंतर उन्नति एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ, जिसमें सभी ने नए सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।