मन की बात कार्यक्रम जनसंवाद का सशक्त माध्यम: रामकुमार कश्यप

1

विधायक रामकुमार कश्यप ने बूथ नं. 54 पर सुना मन की बात कार्यक्रम का 132 वां एपिसोड

इंद्री विजय काम्बोज ।   विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने रविवार को गांव सातडी बूथ नं. 54 पर कार्यकर्ताओं और ग्राम वासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 132 वें एपिसोड को सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक हालात, युद्ध और ऊर्जा संकट पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, ऐसे में देशवासियों को अफवाहों से बचते हुए एकजुट रहने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन से संवाद, देश को दिशा और समाज को प्रेरणा देने का सशक्त माध्यम है।उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में प्रधानमंत्री का यह संदेश अत्यंत महत्वपूर्ण है कि देशवासियों को किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचते हुए एकजुट रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम लगातार सरकार और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बना हुआ है। इस कार्यक्रम को जनसंचार के क्षेत्र में एक अनूठी पहल माना जाता है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री सीधे नागरिकों से संवाद करते हैं और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों, सामाजिक विकास, नवाचार और प्रेरणादायक कहानियों को साझा करते हैं। इसका उद्देश्य न केवल सरकार और जनता के बीच दूरी कम करना है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना भी है।

इस मौके पर विधायक रामकुमार कश्यप ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मन की बात कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ रोशन लाल, रणधीर कांबोज, चेयरमैन प्रतिनिधि बलिंद्र कटारिया, शक्ति केंद्र प्रमुख सतीश, बूथ अध्यक्ष अंकुश, मंदिर प्रधान धर्मसिंह, सुमेर चन्द, ताराचंद, जयकुमार, राजकुमार,मास्टर विपिन, ब्लॉक समित प्रतिनिधि ऋषिपाल, सरपंच देवेंद्र, माया राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।