देर रात तक चला कार्यक्रम, विधायक रामकुमार कश्यप ने किया ज्योति प्रंचड़
इन्द्री विजय काम्बोज ।। श्री राधे-राधे सेवा समिति गुढ़ा की ओर से हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु ने भाग लेकर श्याम बाबा की महिमा का गुणगाण कर बाबा का आर्शिवाद लिया। यह कार्यक्रम देर रात तक चला जिसमें भक्तजनों ने भजनों का खूब आंनद लिया। इस धार्मिक आयोजन में इन्द्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर ज्योति प्रचंड किया। इस अवसर पर एक विशाल भंड़ारे का आयोजन भी किया गया जिसमें शहरवासियों व गांववासियों ने लंगर प्रशाद ग्रहण किया।
इस भव्य धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायिका अर्पणा मिश्रा, अन्नत मिश्रा, विनोद राजन व अमित केशव अपनी ओजस्वी वाणी से बाबा की महिमा का गुणगान किया। उनके भजनों को सुनकर शहरवासी झूम उठे। इस धार्मिक आयोजन में अलौकिक श्रृगांर सेवा राजेश बंसल द्वारा, श्याम रसोई की सेवा अमित गोयल, सचिन गोयल व गौरव गोयल द्वारा , 56 भोग एवं प्रसाद सेवा विपिन गोयल बाबी प्रापट्र्री द्वारा, बिस्कुट एवं टाफी प्रशाद सेवा सुचेता मिगलानी व इत्र एवं पुष्प वर्षा सेवा लीला देवी के सहयोग से की गई। इस धार्मिक आयोजन से पूर्व 5 मार्च को देवी मंदिर इन्द्री में मेंहदी रस्म मेहंदी श्याम नाम की आयोजित की गई तथा शुक्रवार 6 मार्च को भव्य निशान यात्रा रामलीला ग्रांउड़ से शुरू होकर शिव मंदिर गुढ़ा तक निकाली गई जिसमें सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं कलश लेकर बाबा का गुणगान गाती चली।
इस धार्मिक आयोजन में शिव मंदिर गुढ़ा, श्री श्याम परिवार इन्द्री, श्री राधे श्याम परिवार इन्द्री, श्री खाटू श्याम सेवा समिति इन्द्री, श्री कृष्ण प्रचार समिति इन्द्री, श्री श्याम बिहारी सेवक समिति इन्द्री, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल इन्द्री, कामधेून गोपाल गौशाला इन्द्री, महाराजा अग्रेसन सभा इन्द्री, मंदिर सुधार सभा इन्द्री, औजल्या चैरिटेबल ट्रस्ट करनाल व श्री श्याम परिवार गढ़ी बीरबल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर श्री राधे राधे सेवा समिति की ओर से 6 लक्की ड्रा निकाले गए जिन्हें चांदी की श्री हनुमान चालीसा उपहार स्वरूप भेंट की गई। इस मौके पर मेंहदी श्याम नाम की कार्यक्रम में प्रतिभागियों को दिए गए कूपन के ड्रा में तीन श्याम प्रेमियों को श्याम बाबा का स्वरूप देकर सम्मानित किया। इस सफल आयोजन के चलते श्री राधे राधे सेवा समिति की ओर से सभी भक्तों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया।









