देवी मंदिर में लगाए गए रक्तदान शिविर में 276 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया
इन्द्री विजय काम्बोज ||मदन मैमोरियल पब्लिक स्कूल इन्द्री व जिला रेडक्रास सोसाईटी के सहयोग से इन्द्री के देवी मंदिर में 30वां विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर विशेष रूप से थैलीसीमिया से पीडि़त बच्चों के लिए लगाया गया। इस मौके पर 276 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। सभी रक्तदाताओं को बैंज लगाकर व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। रक्त एकत्रित करने में कल्पना चावला हस्पताल व सिविल हस्पताल की टीमों ने सहयोग किया। इस बारे में जानकारी देते हुए समाजसेवी कपिल किशोर ने बताया कि थैलीसीमिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज के रक्त को बार बार बदलने की जरूरत होती है। ऐसे में मरीजों को रक्त की कमी ना हो इसलिए लगातार ऐसे रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता रहता है। उन्होंने बताया कि थैलीसीमिया बीमारी से बचने के लिए प्रत्येक गर्भवती महिला व शादी से पहले लडक़ा लडक़ी के रक्त की जांच अवश्य करवानी चाहिए ताकि इस बीमारी का शुरूआत से ही पता चल सके। कपिल किशोर ने बताया कि हमाारा अगला रक्तदान शिविर 15 मार्च दिन रविवार को इन्द्री के गांव गढ़ीबीरबल के पंचायत घर में लगाया जाएगा।इस अवसर पर गिनिज वल्र्ड रिकार्ड होल्डर रक्तदाता ड़ा. सुरेश सैनी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। एक स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। मदन मैमोरियल पब्लिक स्कूल के एमडी हरीश मलहोत्रा ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है बल्कि दिया गया रक्त कुछ ही दिनों में दोबारा से शरीर में बन जाता है। उन्होंने कहा कि रक्त केवल मानव शरीर में ही पाया जाता है ओर इसका कोई अन्य विकल्प नहीं है। हमें अपनी खुशियों के मौकों पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से आदमी खुद भी कई बीमारियों से अपना बचाव कर सकता है। रक्तदान करने से हमारा एचपी बढ़ता है ओर दिल संबधी बीमारियों का खतरा कम रहता है। रक्तदान शिविर में समाजसेवी रवि ड़ंग ने 54 वीं रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर में मंदिर सुधार सभा इन्द्री,गगन सिंगला, वैभव सिंगला,विशु नारंग, ममता, ज्योति,रितु, वरूण चोपड़ा,नरेश गुप्ता, विकास चोपड़ा, विपिन लूथरा,पवन कुमार,राकेश गर्ग, उधम ङ्क्षसंह,हिंमाशु जिंदल, दिनेश शर्मा, चिराग मेहता, संजीव मलिक,हिंमाशु भाटिया, लवली विनायक,ड़ा. दीपक कश्यप,अमित चोपड़ा, संदीप चोपड़ा,आदित्य चुघ,इन्द्रजीत,अमनप्रीत,नितिन गांधी,राजेश ड़ंग,निधि गांधी सहित कईयों ने सहयोग किया।









