मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जन-कल्याण के मार्ग पर अग्रसर: रामकुमार कश्यप

1

विधायक रामकुमार कश्यप ने सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

इन्द्री विजय काम्बोज || विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने शनिवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार जन-कल्याण के मार्ग पर अग्रसर है। प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान, किसानों की खुशहाली और पूरे क्षेत्र की समृद्धि सुनिश्चित करना है। प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका सीधा लाभ प्रदेश के हर वर्ग को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निवारण करना न केवल उनका दायित्व है, बल्कि यह उनका कर्तव्य भी बनता है। उन्होंने कहा कि जब भी समय मिलता है, वे लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास करते हैं।

विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि वे जनसेवा की भावना से जनसुनवाई कार्यक्रम विशेष रूप से संचालित कर रहे हैं, ताकि आम जनता से सीधे संपर्क में रह सकें। इससे लोगों का सरकार के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हलके के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी समय उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और प्रत्येक गांव में विकास कार्य करवाए जाएंगे।