अनेजा स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

1

इन्द्री विजय काम्बोज ।। अनेजा सिटी हार्ट स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा छठी से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न विज्ञान गतिविधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने एसिड-बेस रिएक्शन, डेंसिटी एक्टिविटी, कैंडल प्रयोग, लेंस प्रयोग, मैग्नेट्स, फिल्ट्रेशन तथा एटमॉस्फेरिक प्रेशर एक्टिविटी प्रस्तुत कीं। इन प्रयोगों के माध्यम से बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से समझने और सीखने का अवसर मिला।
विद्यालय के एमडी विजय अनेजा  ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करता है और उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करता है। प्रधानाचार्य  संजू भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रैक्टिकल मेथड से बच्चे कांसेप्ट को अधिक अच्छी तरह समझते हैं और आत्मविश्वास के साथ सीखते हैं। विज्ञान दिवस के अवसर पर लक्षित और तमन्ना ने प्रेरणादायक भाषण भी प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान शिक्षिकाएं मैडम चारू, भारती, दीक्षा एवं विक्रांत का विशेष सहयोग रहा।