मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार  द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं:-रामकुमार कश्यप

51

विधायक ने 51 लाख रुपए की लागत से बनी 4 ई लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

इन्द्री विजय काम्बोज |।    विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने आज गांव गांधी नगर, गुमटो, जनेसरो और उमरपुर में 51.03 लाख रुपये की लागत से स्थापित की गई  ई-लाइब्रेरी (अटल पुस्कालय) का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने गांव गुमटों में आयोजित कार्यक्रम में 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से गुमटो से सिकरी गांव तक बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।

इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगभग 30 योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं जिनमें मुख्य रूप से नई शिक्षा नीति, छात्रवृत्ति योजनाएं, चिराग योजना, सक्षम योजना, लड़कियों को उच्च शिक्षा के ऋण उपलब्ध करवाना, मुफ्त साइकिल योजना, जेईई-नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिये सुपर-100 जैसी योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गांवों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा शुरू की जा रही है। इन आधुनिक लाइब्रेरी के खुलने से अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए शहर स्थित लाइब्रेरी का रुख नहीं करना पड़ेगा बल्कि वे अपने ही गांव में बैठकर अपनी पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। गांवों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा मिलने से युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें अपने ही गांव में बेहतर संसाधन मिल सकेंगे।

विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ई-लाइब्रेरी में बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियां और अध्ययन के लिए टेबल लगाई गई हैं। इसके साथ-साथ यहां पर कंप्यूटर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी जिससे विद्यार्थी ऑनलाइन स्टडी मटेरियल और डिजिटल संसाधनों का लाभ उठा सकें।  लाइब्रेरी में सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, करंट अफेयर्स, सिविल सेवा, बैंकिंग, एसएससी, पुलिस, सेना और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी पुस्तकों की व्यवस्था भी रहेगी।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रोहताश, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, सुभाष खेड़ा, रमन सैनी, सुमित सैनी, गांधी नगर के सरपंच प्रदीप, गुमटो सरपंच जसबीर कौर, जनेसरो सरपंच हरप्रीत कौर, मटक माजरा सरपंच राहुल, बलविन्द्र सिंह, जगदीप जनेसरो, रामधन कश्यप, रवि चौधरी, कृष्ण रोड, मायाराम शर्मा, रमन गांधीनगर, सलिन्द्र शेखपुरा, दर्शन काम्बोज, कदम सिंह काम्बोज, ओम प्रकाश वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।