इन्द्री विजय काम्बोज ||
खंड कार्यालय इंद्री में कार्यरत असिस्टेंट पद पर सेवाएं दे रहे रमेश चंद्र जी को पदोन्नति प्रदान करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, करनाल में डिप्टी सुपरिटेंडेंट के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि श्री रमेश चंद्र जी ने अपने सेवाकाल का अधिकांश समय इंद्री ब्लॉक को समर्पित किया तथा उनका कार्य सदैव अनुकरणीय एवं सर्वोत्तम रहा है। उनकी कार्यशैली, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा विभाग के लिए प्रेरणादायक रही है। इस अवसर पर दून पब्लिक स्कूल मुखाला के चेयरमैन अनिल राणा जी भी उपस्थित रहे और उन्होंने रमेश चंद्र को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे नई जिम्मेदारी में भी इसी समर्पण भाव से कार्य करेंगे।