धरती माता का शृंगार हैं पेड़: हरपाल सिंह

58

सैंट्रल बैंक के 115वें स्थापना दिवस पर डीएसपी कार्यालय परिसर में लगाए 115 पौधे
इन्द्री||
सैंट्रल बैंक आफ इंडिया के 115वें स्थापना दिवस के अवसर पर डीएसपी इन्द्री कार्यालय परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख हरपाल सिंह ने आम का पेड़ लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएसपी सतीश गौतम ने की, जिनकी अगुवाई में डीएसपी कार्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण हुआ है।
सैंट्रल बैंक आफ इंडिया की ओर अपने 115 वें स्थापना दिवस पर डीएसपी कार्यालय के परिसर में वृक्षारोपण के लिए विभिन्न प्रकार के 115 पेड़ भेंट किए गए। क्षेत्रीय प्रमुख हरपाल सिंह ने कहा कि पेड़ धरती माता का शृंगार हैं। पेड़-पौधों के बिना धरती बेजान और नीरस हो जायेगी इसलिये धरती की सुंदरता और पशु-पक्षियों के सहज जीवन के लिये अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाया जाना जरूरी है। इस अवसर पर डीएसपी सतीश गौतम ने कहा कि पेड़-पौधे हमे स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करते हैं और विभिन्न जीव-जंतुओं को आश्रय प्रदान करते हैं। पेड़-पौधे किसी भी स्थल को सुंदर बना देते हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय परिसर में लंबे समय से सौंदर्यीकरण का अभियान चलाया जा रहा है। जिससे अब कार्यालय की सुंदरता सभी लोगों को आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे और फूल इस सुंदरता का आधार हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण जीवन की सुरक्षा की गारंटी हे। बीईओ धर्मपाल चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण एक भयावह रूप धारण कर रहा है। खराब होते एक्यूआई ने जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित किया है। ऐसी परिस्थितियों में पेड-पौधें लगाना एक बेहतरीन विकल्प है। इसलिए हम सबको पर्यावरण व जीव-जंतुओं की सुरक्षा के लिये अधिक से अधिक पेड-पौधें लगाये जाने चाहिये।
इस अवसर पर मनोज पात्ती,  कैलाश अटकन,  नवीन कुमार,  रविंद्र कुमार, कार्तिक मित्तल, पर्यावरण प्रेमी महिन्द्र कुमार खेड़ा, प्राध्यापक अरुण कैहरबा, बीआरपी रविन्द्र शिल्पी, धर्मेन्द्र चौधरी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के खंड प्रधान देवेन्द्र सिंह देवा, सुभाष लांबा, सुनील अलाहर, नरेश मीत, जगदीश भादसों, नरेन्द्र बंटी, मुकेश, सतबीर, अजमेर पाल, बग्गा ने सहयोग किया।