स्थापना दिवस को लेकर समर्थकों में जोश का माहौल
इन्द्री विजय काम्बोज ||
जजपा के इन्द्री हल्का अध्यक्ष भीम मंढ़ाण ने एक वात्र्ता के दौरान बताया कि अब की बार जजपा का स्थापना दिवस 7 दिसंबर को जुलाना में बड़ी धूमधाम व जोश के साथ मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में जोश का माहौल बना हुआ है ओर लाखों की संख्या में समर्थक इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपने नेताओं के विचारों को सुनेगें। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकत्र्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों की बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संगठन को मज़बूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर आगे की रणनीति सांझा करेंगे। भीम मंढाण ने कहा कि जननायक जनता पार्टी जनता की राजनीति को समर्पित है और स्थापना दिवस का यह आयोजन पार्टी की एकजुटता और भविष्य की दिशा पर महत्वपूर्ण संदेश देगा। उन्होंने कहा कि जजपा का जनाधिकार प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है ओर आने वाले चुनावों में पार्टी बहुमत से जीत हासिल कर सरकार बनाने का काम करेगी। जजपा की सरकार बनने पर प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। इस मौके पर उनके समर्थक मौजूद रहे।









