भारत के प्रथम राष्ट्रपति, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर हुआ विशेष कार्यक्रम का आयोजन

55

इंद्री विजय कांबोज।। दून पब्लिक स्कूल मुखाला में भारत के प्रथम राष्ट्रपति, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती अनु कांबोज जी ने छात्रों को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जीवन से परिचित कराते हुए महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद एक महान स्वतंत्रता सेनानी, विनम्र व्यक्तित्व और आदर्श नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखा।
छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के चरित्र, देशप्रेम और त्याग की भावना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए ईमानदारी, परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम का समापन छात्रों द्वारा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के संकल्प के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में देशभक्ति का भाव वातावरण में झलक रहा था और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।