शहीद उधम सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बड़ी धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया

102

इंद्री विजय कांबोज।। शहीद उधम सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस मनाया गया l इसमें कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बाल दिवस पर विद्यालय में विद्यार्थियों को एक नाटक दिखाया गया जिसमें मोबाइल इस्तेमाल के दुष्प्रभाव और बच्चों पर होने वाले बुरे प्रभाव के बारे में दिखाया गया।पूरे देश में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया जाता है।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। नेहरू जी बच्चों से विशेष प्रेम रखते थे, इसलिए इस दिन को बच्चों के नाम समर्पित किया गया है।
विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएँ, चित्रकला, कविता पाठ और विशेष सभाएँ आयोजित की गईं। शिक्षकों ने बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया तथा बच्चों को उपहार और मिठाइयाँ भी वितरित की गईं।

ज्योति खरबंदा प्राचार्य और  रमेश कांबोज , कंवर लाल कांबोज  ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारा विद्यालय लगातार प्रयासरत है।
पूरे विद्यालय में बाल दिवस का वातावरण खुशी, ऊर्जा और उत्साह से भरा रहा।