विधायक रामकुमार कश्यप ने बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
इन्द्री विजय काम्बोज || विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने शुक्रवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इन्द्री में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पंहुचने पर स्कूल प्रिंसीपल ज्योति खुराना व स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने इस अवसर उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की गई है। जिनका लाभ प्रदेश के विद्यार्थियों को मिल रहा हैं। प्रदेश सरकार द्वारा मेधावी छात्रों के लिये कईं छात्रवृत्तियां भी प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा हरियाणा सरकार की सुपर-100 योजना सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को IIT-JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि आज बेटियां भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं तथा अपनी प्रतिभा के दम पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई का सबसे अधिक महत्व होता है तथा उन्हें पूरी मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई करनी चाहिए ताकि जीवन में अपने लक्ष्य को हासिल किया जा सके। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना चाहिए। इस प्रकार की गतिविधियों से हमारी शारीरिक व मानसिक सेहत में सुधार होता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।
विधायक रामकुमार कश्यप ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को 500-500 रूपये का नगद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विधायक ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अन्य प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर स्कूल प्रिंसीपल ज्योति खुराना, पार्षद शशि कांता, पार्षद अनिल वोहरा, सुमित सैनी, सुभाष खेड़ा, पंकज, बृजपाल, सतीश, राजेश, अशोक, वीना महला सहित स्कूल का टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ व गणमान्य लोग मौजूद रहे।









