विधायक रामकुमार कश्यप ने सुनीं समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

189

इन्द्री विजय काम्बोज |।   विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने सोमवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निवारण करना न केवल उनका दायित्व है, बल्कि यह उनका कर्तव्य भी बनता है। उन्होंने कहा कि वे हर सोमवार लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास करते हैं।

 सरकार द्वारा संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने का कार्य जारी
विधायक रामकुमार कश्यप ने जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में किये गये वादों को सरकार द्वारा पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। संकल्प पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा दिवस के अवसर पर दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की 5 लाख से अधिक पात्र बहन-बेटियों के खातों में 2100 रुपये आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किए गए हंै।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी के कार्यकाल में बदली देश की तस्वीर
बिहार चुनावों के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्न पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल में देश की तस्वीर बदली है। आज भारत का नाम विदेशों में भी बड़े गर्व के साथ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार चुनावों में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग के हित, खुशहाली और क्षेत्र की समृद्धि सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि वे जनसेवा की भावना से  प्रत्येक सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम विशेष रूप से संचालित कर रहे हैं, ताकि आम जनता से सीधे संपर्क में रह सकें। इससे लोगों का सरकार के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हलके के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी समय उनसे संपर्क कर सकते हैं।

जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान ये आई समस्याएं
जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान गांव लबकरी के ग्रामीणों ने गांव की बीपीएल कॉलोनी में स्ट्रीट लाईट व पंाचाल धर्मशाला के निर्माण बारे, बीड़ माजरी के लखन कश्यप ने गांव के शमशान घाट के जीर्णोद्घार बारे, शाहपुर निवासी रोहित ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आर्थिक सहायता बारे, मुरादगढ़ से गीता रानी ने आर्थिक सहायता बारे, खानपुर निवासी जय भगवान ने रास्ता बनवाने बारे, धान्नोखेड़ी निवासी जगीर सिंह ने आवास योजना के तहत दूसरी किस्त बारे, गुढा निवासी देवेन्द्र सिंह ने अपनी माता की विधवा पैंशन बारे सहित अन्य लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान बारे विधायक से अनुरोध किया। विधायक ने हल्के से आये सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मार्किट कमेटी चेयरमैन महिन्द्र पंजोखरा, मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, सुमित महामंत्री, बालक राम महामंत्री, रमन सैनी, राजिन्द्र मिड्ढïा, सेठपाल वर्मा, सुभाष खेड़ा, लक्की सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।