शहीद उधम सिंह स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के तहत बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया

78

स्कूल में रंगोली व नारा लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
इन्द्री विजय कांबोज।। शहीद उधमसिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मटक माजरी में  नशा मुक्ति अभियान के तहत सातवीं  से 12 वीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता और नारा  लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता के परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसीपल ज्योति खरबंदा ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दसवीं कक्षा की मीनाक्षी, चक्षु ,लवीना ने हासिल किया। इसी प्रकर  द्वितीय स्थान कक्षा सातवीं स्टार मिहिका,हर्षिता, तृषा ने प्राप्त किया। कक्षा ग्यारहवीं और 12वीं में से रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान 12वीं साइंस अंशिका,खुशी,मनीषा, यशवी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कक्षा 12वीं साइंस शैली सिमरन,पलक,रूहानी, हिमानी ने प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं के श्रवण प्रथम,द्वितीय स्थान कक्षा 12वीं के विनय, तृतीय स्थान कक्षा नवमी के समर्पित और कक्षा ग्यारहवीं के कमल ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या ज्योति खरबंदा और  विद्यालय प्रबंधक रमेश कांबोज व कंवरलाल कांबोज द्वारा  नशे के द्वारा जो हानि होती है उसके बारे में विस्तार पूर्वक विद्यार्थियों को समझाया गया इस अवसर बच्चों को प्रतिज्ञा दिलवाई कि वह कभी भी भविष्य में नशा नहीं करेगें और अपने आसपास नशा करने वालों  को भी नशे की बुराईयों के बारे में जागरूक करेगें।