समय का सदुपयोग ही व्यक्ति को महान बनाता है-प्रधानाचार्य अनु कांबोज

349

दून पब्लिक स्कूल में समय का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
इन्द्री विजय काम्बोज ||
दून पब्लिक स्कूल मुखाला में समय का महत्व विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और समय के महत्व पर अपने विचार सुंदर व प्रभावशाली शब्दों में व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने अपने निबंधों में बताया कि समय जीवन का सबसे मूल्यवान धन है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अनु कांबोज ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समय का सदुपयोग ही व्यक्ति को महान बनाता है। उन्होंने सभी छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपने जीवन में समय का सही उपयोग कर सफलता की नई ऊंचाईयां प्राप्त करे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है, वही सफलता प्राप्त करता है। समय बीत जाने के बाद उसे वापस नहीं लाया जा सकता, इसलिए हमें हर पल का उपयोग सही दिशा में करना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से उत्कृष्ट निबंध लिखने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।