पं .चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता आयोजित

195

करनाल विजय काम्बोज ।|  पं .चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा बुधवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अर्थशास्त्र विषय से संबंधित विविध प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेखा त्यागी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी शैक्षणिक प्रतियोगिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें प्रतियोगी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल ज्ञानवर्धक होती हैं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करती हैं।
कार्यक्रम का संचालन नीलम शर्मा द्वारा किया गया। मंच पर राजपाल, डॉ. तरुणा, डॉ. गुरचरण सिंह, एवं डॉ. मीनू आनंद की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम की सफलता की सराहना की।
प्रतियोगिता में टीम (ई) ने प्रथम स्थान तथा टीम (ए) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया।