शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी करनाल में मेंहदी प्रतियोगिता का सफल आयोजन

123
इन्द्री विजय काम्बोज || शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय  इन्द्री के महिला प्रकोष्ठ द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ महेंद्र सिंह बागी के दिशा निर्देशन में मेंहदी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक कला का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा स्वाति ने प्रथम स्थान, बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा सिमरन ने द्वितीय स्थान, तथा बी.कॉम अंतिम वर्ष की छात्रा संदीपो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन छात्राओं की उत्कृष्ट प्रतिभा ने आयोजन को विशेष बना दिया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. ममता रानी ने प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की और छात्राओं को इस प्रकार के रचनात्मक आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। महिला प्रकोष्ठ समिति के सदस्यगण डॉ. स्वाति गोयल, डॉ. रीना सैनी, तथा डॉ. कुलदीप ने आयोजन की रूपरेखा और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. अनिल कुमारी, डॉ. अनीता, तथा डॉ. स्वाति गोयल ने प्रतिभागियों के कार्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया और विजेताओं का चयन किया। निर्णायकों ने छात्राओं की कला एवं परिश्रम की सराहना की।

प्राचार्य महोदय ने विजेता छात्राओं को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रतिभा को निखारने में सहायक होते हैं।