दून पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित
इन्द्री विजय काम्बोज |। दून पब्लिक स्कूल में शिक्षकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों को जल अर्पित किया गया। इस अवसर पर सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों को समझाया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और इनके बिना स्वच्छ व सुरक्षित जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे। प्रधानाचार्या अनु काम्बोज ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण और पौधों की नियमित देखभाल आवश्यक है। अध्यापक सुखदेव शर्मा ने भी बताया कि स्वच्छ और हरित वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव रख सकता है। हमें अपने पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए व इसे स्वच्छ बनाए रखना चाहिए। विद्यालय परिसर में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया और सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया।









