विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने सेवा पखवाड़े के तहत घरौंडा में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जीवन से सम्बन्धित प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

104

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य देश के हर वर्ग का विकास करना -विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत  दिव्यांगजनों को किया सम्मानित।

घरौंडा।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के तहत मनाए जाने की कड़ी में सोमवार को घरौंडा में बीडीपीओ कार्यालय सभागार में आयोजित प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जीवन से सम्बन्धित प्रदर्शनी में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने शिरकत कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बचपन में अर्जित संस्कारों का जीवन में हर स्तर पर किया पालन।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर संपूर्ण देश में 15 दिन का पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसमें अलग-अलग तरह के कार्यक्रम जिनमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, एक पेड़ मां के नाम, स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर और अन्य कार्यक्रम देश भर में आयोजित किए जा रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री का बचपन बहुत ही संघर्षमय रहा है, उन्होंने बचपन में ही अपनी मां से राष्ट्रभक्ति, लोगों का भला करना और समाजसेवा के संस्कार अर्जित किए और सदैव जीवन में हर स्तर पर उन संस्कारों का पालन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद ग्रहण करते ही उन योजनाओं को चलाया जिनसे एक आम आदमी की कठिनाइयां दूर हो सके । चाहे वो योजना ग़रीबी दूर करने की हो या युवाओं का उज्ज्वल भविष्य बनाने की हो । प्रधानमंत्री का मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक वर्ग का विकास करना और देश को विकसित बनाना है। आज देश प्रदेश में बिना खर्ची पर्ची युवाओं को रोजगार मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर हमारे देश की छवि की मजबूत किया है। आज हमारा देश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्नति कर रहा है। देश को विकसित बनाने की योजनाएं बन रही हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घ आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि आज देश उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए हर व्यक्ति को जिम्मेदारी निभानी है। परिवार के साथ-साथ समाज व राष्ट्र हित की चिंता करनी है।

दिव्यांगजनों की सेवा करना मेरा सौभाग्य।
विस अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने घरौंडा बीडीपीओ सभागार में दिव्यांगजनों को सम्मानित कर 5 हजार रुपए की राशि का चेक और शाल व मिठाई भेंट की।  इस दौरान  दिव्यांगजनों कि मांग को स्वीकार करते हुए विस अध्यक्ष ने सभी दिव्यागजनों को जल्द ही ट्राइसाइकिल उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि  दिव्यांगजन हमारे समाज का एक विशेष और संवेदनशील वर्ग है । हमें इस वर्ग की मुश्किलों को समझना चाहिए और उनकी क्षमता अनुसार दिव्यांगजनों की समस्याओं का निवारण करना चाहिए। हम सभी का कर्तव्य है कि हमें दिव्यांगजनों के प्रति आदर व सहायता भाव रखना चाहिए। विस अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों की सभी समस्याओं का त्वरित निवारण किया जाए।

स्वदेशी वस्तुओं का करें उपयोग।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।  देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग जरूरी है। प्रधानमंत्री भी इस बारे में लोगों से आह्वान कर चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि हमें स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग और आत्मनिर्भरता को अपनाकर देश के विकास के अपना योगदान देना चाहिए।

सता का उपयोग लोगों की सेवा के लिए होना चाहिए।

विस अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम सभी को मिलकर हमारे देश को विकसित बनाना है। सभी सत्ता के लोगों और अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समाधान ढूंढ ढूंढ कर करना चाहिए। सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ सीधा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जाना चाहिए।

इस अवसर पर घरौंडा एसडीएम राजेश सोनी, बीडीपीओ सोमबीर, घरौंडा मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी, मंडल महामंत्री तरसेम राणा, महामंत्री सुरेंद्र सैनी, अंकित जैन, राजकुमार पालीवाल,जगदीश राणा, मेघराज शर्मा और घरौंडा हल्के से आए दिव्यांगजन व अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।