विधायक रामकुमार कश्यप ने सुनी आमजन की समस्याएं , अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के दिए निर्देश

131

इन्द्री विजय काम्बोज     विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने  सोमवार को सिंचाई विभाग में विश्राम गृह में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे ,जिन्होंने नागरिक सुविधाओं से लेकर प्रशासनिक मामलों तक विभिन्न प्रकार की समस्याएं विधायक के समक्ष रखी। विधायक ने सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जायेगा।

इस अवसर पर विधायक राम कुमार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की सेवा के लिए समर्पण और दक्षता के साथ प्रतिबद्ध है। उनका भी प्रयास हमेशा यही रहता है कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो। ताकि बिना किसी अनावश्यक देरी के पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हलके के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी समय उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। हल्के में हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं।