दून स्कूल के बच्चों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर गांव में स्वच्छता रैली निकाली

143

दून पब्लिक स्कूल की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी गई
इन्द्री विजय काम्बोज ।। दून पब्लिक स्कूल मुखाला परिवार ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर स्वच्छता को लेकर स्कूली बच्चों ने पूरे गांव में एक रैली निकालकर गांववासियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या अनु कम्बोज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन देशभक्ति, त्याग, परिश्रम और नेतृत्व का प्रेरणास्रोत है। उनके ‘सेवा ही संगठन’ और ‘सशक्त भारत’ के संकल्प ने नई पीढ़ी को राष्ट्रहित में कार्य करने तथा इसके साथ-साथ स्कूल के सभी विद्यार्थियों को अपने आसपास के पर्यावरण को साफ रखने का संदेश दिया है। इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए यह उपेक्षा  कि वे राष्ट्रहित के कार्यों में सदैव सक्रिय भागीदारी निभाते रहेगें।