संस्कृति के बिना इंसान के जीवन का कोई मोल नहीं है-बीईओं धर्मपाल चौधरी

166

खंड़ स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला का किया प्रदर्शन
इन्द्री विजय काम्बोज ||
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला इंद्री में खंड स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल चौधरी की अध्यक्षता तथा प्रिंसिपल वीना गुप्ता की देखरेख में आयोजित किया गया। इस मौके पर मंच का संचालन पूनम चहल ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल डा.गुरनाम सिंह मंढ़ाण व वंदना चावला विशेष तौर पर उपस्थित रहीं।
खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल चौधरी ने सांस्कृतिक महोत्सव में भागीदारी करने वाले कलाकारों व उनके अध्यापकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्कृति के बिना इंसान के जीवन का कोई मोल नहीं है। संस्कृति हमारी हजारों साल की जीवन शैली, रीति रिवाज, रहन-सहन और विश्वासों की झलक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान को समझने के लिए अतीत में झांकना पड़ता है और अतीत हमारी संस्कृति तथा परंपरा से परिचय करता है। उन्होंने बच्चों के माध्यम से पेश की गई प्रस्तुतियों की सराहना की और कार्यक्रम की सफलता के लिए बीआरपी रविंद्र शिल्पी, धर्मेंद्र चौधरी,अरुण कुमार, धर्मवीर लठवाल, महिंद्र कुमार, सुनील दत्त, एबीआरसी नीतू कंबोज, अनिल आर्य, पूजा, रजत शर्मा, सुखविंदर कम्बोज, युगल किशोर,निशा, ललतेश, मोनिका को विशेष बधाई दी। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में सुनीता, जसप्रीत कौर, राहुल, रामदेव ने भूमिका निभाई। इस मौके पर हुई खंड स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव की प्रतियोगिताओं में कक्षा 5 से 8 में समूह नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक स्कूल गौरगढ़ ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ?बकोली कलां ने द्वितीय एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरादगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री ने प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरादगढ़ ने तृतीय तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय गौरगढ़ ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। रागिनी में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री ने प्रथम एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेडी मानसिंह ने द्वितीय। स्किट प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री ने प्रथम, राजकिय  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ड़बकोली कलां ने द्वितीय एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला खानपुर ने तृतीय  स्थान  प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12 की प्रतियोगिताओं में समूह नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री ने प्रथम,  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीबीपुर जाट्टान ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरादगढ़ ने तृतीय एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने ?बकोली कलां ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। एकल नृत्य में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बयाना ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरादगढ़ ने द्वितीय,  राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी मानसिंह ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। रागिनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री ने प्रथम, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बयाना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्किट प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री ने प्रथम एवं गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बयाना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।