17 सिंतबर को इन्द्री में श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव मनाया जाएगा-प्रधान राजेश पांचाल

158

मंंत्री कृष्ण बेदी व विधायक रामकुमार कश्यप कार्यक्रम में करेगें शिरकत
इन्द्री विजय काम्बोज ||
श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव बुधवार को इन्द्री के बजाज पैलेस में बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री कृष्ण बेदी ओर विशिष्ट अतिथि के रूप में इन्द्री के विधायक रामकुमार कश्यप शिरकत करेगें। यह जानकारी श्री विश्वकर्मा धर्मशाला सभा के प्रधान राजेश पांचाल, समाजसेवी लाभ सिह आर्य,संजीव पांचाल व पवन पांचाल ने संयुक्त रूप से दी। पत्रकार वात्र्ता के दौरान उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा से मनाया जा रहा है। बुधवार सुबह आठ से दस बजे तक हवन यज्ञ होगा तथा इसके बाद श्री सुखमणी साहिब जी का पाठ दस से बारह बजे तक होगा। कार्यक्रम के दौरान विशाल लंगर की भी व्यवस्था बजाज पैलेस में की हुई है। उन्होंने बताया कि भगवान विश्वकर्मा इस संसार के रचयिता है। विश्व में कई भी कोई कार्य होता है तो सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा की जाती है। उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा समाज की ओर से सामाजिक कार्य भी समय समय पर किए जाते है। गरीब व जरूरतमंदों की मदद करना, बच्चों को पढ़ाई के लिए किताबें इत्यादि उपलब्ध करवाना व नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना इत्यादि कई कार्याे को किया जाता है। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर सरकारी छुट्टी की घोषणा की जाएं ओर इसी प्रकार हम सरकार से विश्वकर्मा समाज के लिए संख्या के अनुसार राजनीति में भी हिस्सा देने की मांग करते है। उन्होंने कहा कि हम उस दिन मंत्री महोदय से धर्मशाला के लिए 21 लाख रूपए अनुदान देने की मांग करेगें ताकि सभा द्वारा कोई स्कूल या छात्रावास इत्यादि खोला जाएं ताकि जरूरतमंद को इसका लाभ मिल सके। पदाधिकारियों से सभी हल्का वासियों से इस आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। इस मौके पर बलदेव कुमार, दलेर सिंह, देशराज,जयकुमार, जसविन्द्र सिह सहित कई अन्य मौजूद रहे।