राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर
इन्द्री विजय काम्बोज ।। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी प्रकाशमणि दादी जी की 18 वीं पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में शहर के देवी मंदिर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए राजयोगिनी बीके ममता दीदी ने बताया कि ब्रह्मकुमारीज संस्थान की ओर से राजयोगिनी प्रकाशमणि दादी जी की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में विश्व बंधुत्व दिवस मनाया जा रहा है।इसलिए आगामी रविवार को देवी मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें इच्छुक रक्तदानी पहुंचकर रक्तदान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान है। मानवता की सेवा के लिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ?र कोई और धर्म नहीं है। रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है जो न केवल किसी जरूरतमंद को जीवन देता है बल्कि समाज में करुणा और सहयोग की भावना को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि दादी जी प्रकाशमणि ने अपना सम्पूर्ण जीवन ईश्वरीय सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी लोगों को सच्चाई और सेवा के मार्ग के लिए प्रेरित कर रही हैं।









