तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक:-रामकुमार कश्यप

30
विधायक राम कुमार कश्यप के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा आयोजित, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष हुए शामिल
————————————–
इन्द्री विजय काम्बोज |। विधायक एवं गवर्मेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में सोमवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर,भाजपा जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता तथा धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले, विशेषकर युवाओं में विशेष उमंग, उत्साह व जोश दिखाई पड़ रहा था। यह शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा सिंचाई विभाग के विश्राम गृह से चलकर शहीदी चौक पर शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से होकर वापिस सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में ही सम्पन्न हुई। शहर में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।
विधायक रामकुमार कश्यप ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा देश के हर नागरिक को राष्ट्रभक्ति की भावना के लिए प्रेरित करती है। भारत माता के वीर सपूतों की याद में जिन्होंने देश की आजादी व रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उनके सम्मान में हर वर्ष तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत देश सदा वीरों की भूमि रहा है और जब-जब भी हमारे देश पर कोई संकट आया तो देश के वीरों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि इस शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना का निर्माण करना है ताकि महान शहीदों की शहादत को कभी भुलाया न जा सके।
तिरंगा यात्रा से लोगों में बढ़ता है आपसी सौहार्द एवं भाईचारा:-प्रवीण लाठर
तिरंगा यात्रा के दौरान जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि असंख्य वीर शहीदों की बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं और हम सभी का दायित्व ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी बनता है कि हम उन महान वीरों की शहादत को नमन कर उन्हें सम्मान दें। उन्होंने कहा कि इस शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा से देश में शहीदों एवं तिरंगे के प्रति लोगों में सम्मान की प्रेरणा जगेगी। तिरंगा हमारे देश की एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा से लोगों में आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बढ़ता है । उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने में और देश की सीमाओं की रक्षा करने में जिन वीर शहीदों ने अपनी शहादत दी है उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभी शहीद हमेशा हमारे लिए स्मरणीय और प्रेरणादायक रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के शहीदों की याद में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रही है।
तिरंगा यात्रा से शहीदों को दिया जाता है सम्मान:-भारत भूषण जुयाल
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन हर वर्ष देश व प्रदेश के कोने-कोने में किया जाता है, ताकि हम अपने शहीदों को याद कर सके और इस तिरंगा यात्रा के आयोजन से हमारी युवा पीढ़ी को शहीदों की शहादत के बारे पता चल सकें। शहीदों की बदौलत हम आज अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भाजपा की ओर से अमर शहीदों एवं देश की आजादी में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों की याद में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि एवं मान-सम्मान दिया जाता है।
तिरंगा यात्रा शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि:-अमरनाथ सौदा
तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक अमरनाथ सौदा ने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद एवं शहीदों को सम्मान देने के लिए हर वर्ष तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। हमारे शहीदों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनके बलिदान को याद रखें और नई पीढ़ी को उनके त्याग से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।
तिरंगा यात्रा के दौरान सेवानिवृत डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह द्वारा ऑप्रेशन सिंदूर पर लिखा गया गीत भी लॉंच किया गया। बता दें कि धर्मवीर सिंह द्वारा पहले भी कईं देशभक्ति व सामाजिक मुद्दो पर गीत लिखे गये हैं।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मपाल शांडिल्य, तिरंगा यात्रा के संयोजक देवेन्द्र गौतम, सहसंयोजक सेठपाल वर्मा, राम मूर्ति, प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, राम मेहर संगोहा, संजय काम्बोज व अनिल, भाजपा नेत्री मीना काम्बोज, प्रियंका कटपाल, महिन्द्र सिंह पंजोखरा सहित काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिला व पुरुष भी उपस्थित रहें।