28 जुलाई को इन्द्री की अनाज मंडी में शहीदी दिवस कार्यक्रम होगा आयोजित
इन्द्री विजय कम्बोज ||
हरियाणा कांबोज सभा के तत्वाधान में 28 जुलाई को इन्द्री की अनाज मंड़ी में शिरोमणि शहीद उधम सिंह कांबोज का 85वां राज्य स्तरीय शहीदी दिवस समारोह मनाया जाएगा जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेगें। यह जानकारी हरियाणा कांबोज सभा के प्रदेशाध्यक्ष सुमेर चंद कांबोज ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम को कामयाब करने के लिए पूरे प्रदेश के जिलों व गांवों में जाकर लोगों को न्यौता दिया जा रहा है। शहीदी दिवस कार्यक्रम को लेकर लोगों में बहुत उत्साह व जोश बना हुआ है ओर हजारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल होकर शहीदों को नमन करेगें। सुमेर चंद कांबोज ने बताया कि शहीद किसी एक कौम के नहीं होते बल्कि पूरे समाज के होते है। हमें सभी शहीदों को समान रूप से सम्मान देना चाहिए ओर उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलकर समाज व देश का विकास करना चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष सुमेर चंद कांबोज ने बताया कि इस कार्यक्रम में पच्चीस हजार से भी ज्यादा लोगों के लिए भंड़ारे की व्यवस्था की जा रही है। यह कार्यक्रम सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। मेरी आप सब से अपील है कि शहीदी दिवस में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर शहीदों को नमन करे। हरियाणा कांबोज सभा के महासचिव राकेश कांबोज ने बताया कि अमर बलिदानी शहीद ऊधम सिंह जी का शहीदी दिवस कार्यक्रम 28 जुलाई को इन्द्री की अनाज मंड़ी में आयोजित होने जा रहा है जिसमें मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेगें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, मंत्री डा. अरविन्द शर्मा, मंत्री श्याम सिंह राणा, इन्द्री के विधायक रामकुमार कश्यप, करनाल के विधायक जगमोहन आंनद,अंसध के विधायक योगेन्द्र राणा व नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी सहित कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक विशेष रूप से शिरकत करेगें। राकेश कांबोज ने बताया कि शहीदी दिवस कार्यक्रम में बाबा भूमनशाह धाम सिरसा के गद्दीनशीन बाबा ब्रहदास जी व उदासीन बडा अखाडा कुरूश्रेत्र के मंहत महेश मुनि जी भी अपना आर्शिवाद देने के लिए पधार रहे है। उन्होंने कहा कि शहीद सब के सांझे होते है इसलिए इस कार्यक्रम में समस्त देश के शहीदों के चित्रों को भी प्रदर्शित किया जाएगा ताकि लोग उनको नमन कर सके। मेरी आप सब से अपील है कि शहीदों के इस कार्यक्रम में पहुंच कर शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करें ओर अपने नेताओं व संतों के विचारों को सुने। इस अवसर काफी संख्या में कांबोज सभा के पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे।