दून पब्लिक स्कूल में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया
इन्द्री विजय काम्बोज ।। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए दून पब्लिक स्कूल मुख़ाला में पौधा रोपण अभियान चलाया गया जिसके अंतगर्त विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनु कांबोज ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरियाली को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि आज स्कूल में स्कूल प्रबंधन, अध्यापकगण और विद्यार्थियों ने मिलकर स्कूल परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पौधे जैसे नीम, पीपल, आम, अमरूद और तुलसी आदि लगाए। प्रधानाचार्या अनु कांबोज ने कहा कि हमें पौधारोपण करने के साथ साथ उनकी देखभाल करने की शपथ भी लेनी चाहिए तभी पौधारोपण करना सफल हो सकेगा। हमें जीवन में खुशी के मौके पर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा भी एक पौधा मां के नाम मुहिम चलाई गई हैं जिसके अंतगर्त पूरे देश में पौधें लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ये न केवल हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्रों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ अभियान में भाग लिया। उन्होंने अपने-अपने द्वारा लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेने की शपथ भी ली। स्कूल प्रबध्ंान द्वारा बच्चों को संदेश दिया गया कि हर बच्चा वर्ष में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं। इस मौके पर काफी संख्या में स्कूली बच्चें व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।