गांव फाजिलपुर में ई-लाइब्रेरी बनाने की घोषणा केवल कागजों में ही सिमट कर रह गई

35

इन्द्री विजय  काम्बोज ||
इन्द्री के गांव फाजिलपुर में ई-लाइब्रेरी बनाने की घोषणा केवल कागजों में ही सिमट कर रह गई है। इस लाईब्रेरी के लिए आया कुछ सामान देखभाल ना होने के कारण खराब हो रहा है। इस को लेकर ग्रामीणों में  रोष बना हुआ है। इस बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीण ने बताया कि सरकार द्वारा कुछ महीनों पहले गांव में ई-लाईब्रेरी बनाने की घोषणा की गई थी ओर इसके लिए जगह भी चिंह्ति कर ली गई थी। गांव की पंचायत ने इसके लिए जगह भी दे दी थी। इस लाईब्रेरी के लिए लगभग एक साल पहले फर्नीचर भी आ गया था लेकिन अभी तक ना तो किताबें आई है ओर ना ही कोई कंपयूटर वगैरा। इनके अभाव में यह लाईब्रेरी आज तक भी नहीं पूरी बन पाई है। किताबों व कंपयूटर के अभाव में बच्चों को पढऩे के लिए शहर में जाना पड़ रहा है। गांववासियों ने बताया कि इस लाईब्रेरी में बिजली,पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। शौचालय में गंदगी फैली हुई है ओर कोई रखवाली ना होने के कारण बाहर खुले में बड़ा बड़ा घास खड़ा है।  कई बार अधिकारियों को इस बारे में शिकायत भी की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांववासियों ने मांग की कि प्रशासन इस ओर ध्यान दे ओर इस लाईब्रेरी को जल्द से जल्द पूरा करवाएं। इस बारे में जब उपायुक्तत उत्तम सिंह को बताया गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में संज्ञान लिया जाएगा कि अब तक यह लाईब्रेरी क्यों नहीं पूरी हो पाई है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि जिन जिन पंचायतों के पास फंड़ की कोई कमी नहीं है वहां वहां ऐसी लाईब्रेरियों का निमार्ण करवाया जा सके।