विधायक रामकुमार कश्यप ने संकल्प से सिद्धि तक अभियान के तहत गांव मूसेपुर और राजेपुर का  दौरा कर कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

3

इन्द्री विजय काम्बोज | ।   विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान के तहत आज गांव राजेपुर और मूसेपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं से भेंट की और उन्हें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर और प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुँचाने का आह्वान किया।
विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के जनसेवा  प्रहरी है और भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति के साथ-साथ संगठन की रीढ़ है। जिस पार्टी के कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य करते हैं, उसी पार्टी को विजय प्राप्त होती है और वे सरकार और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाते हैं। वहीं दूसरी ओर पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाते हैं। उन्होंने भाजपा के  शासनकाल की उपलब्धियों एवं योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निरंतर गरीबों और वंचितों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में ऐतिहासिक नीतियों, योजनाओं के साथ-साथ जनता की भलाई के फैसले लेकर प्रदेश को खुशहाल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के हर क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं और इनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।
विधायक ने कहा कि  हम केवल प्रचार नहीं कर रहे है, बल्कि परिवर्तन की मशाल बनकर सरकार की संवेदनशीलता ओर सेवा भाव को हर द्वार तक पहुंचा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे जनता से करती है उन्हें धरातल पर पूरा भी करती है क्योंकि भाजपा में परिवारवाद के लिए कोई जगह नहीं है और हर छोटे से कार्यकर्ता से लेकर पार्टी के बड़े पदाधिकारी को बराबर का सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में विपक्षी दलों के शासनकाल से ज्यादा विकास कार्य करवा दिए हैं । सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के लिए जो भी योजनाएं चलाई गई है उनके सार्थक परिणाम सामने आए आ रहे हंै।