निर्जला एकादशी पर गरीब को जल, अन्न, वस्त्र,जूते या छाता दान करे-समाजसेवी महिन्द्र कांबोज

6

नमकीन आलू का लंगर प्रशाद लगाया गया

इन्द्री विजय काम्बोज

गढ़ीबीरबल रोड़ पर स्थित पानी की टंकी के पास दुकानदारों ने मिलकर नमकीन आलू प्रशाद वितरित किया। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में राहगीरों ने प्रशाद ग्रहण किया। समाजसेवी महिन्द्र कांबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की तरह इस बार भी सभी दुकानदारों के सहयोग से निर्जला एकादशी पर आलू प्रशाद वितरित किया गया। कल भी सभी ने मिलकर मीठे पानी की छबील लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि इस दिन सुबह स्नानादि के बाद पीले कपड़े पहनकर भगवान विष्णु की पूजा करे। उन्हें पीले फूल, पंचामृत और तुलसी दल अर्पित करे। किसी गरीब को जल, अन्न, वस्त्र,जूते या छाता दान करे। जरूरत पडऩे पर इस दिन जलीय या फलाहार लिया जा सकता है। इस पुनीत कार्य में दिनेश शर्मा बंटी, सानिघ्य शर्मा, लाड़ी कांबोज, सोनू गांधी, बलवान, जस्सी, रजत, हंसराज, सोनू व जगदीश सहित कईयों ने सहयोग किया।